गिरिडीह के बगोदर के अटका के 20 माइल में सड़क हादसे में महिला समेत चार की मौत.

गिरिडीह के बगोदर के अटका के 20 माइल में सड़क हादसे में महिला समेत चार की मौत.

Share
Link copied

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के अटका में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। मरने वालों में चारो एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान बगोदर के कुंदर गांव निवासी 35 वर्सिया याशमीन खातून, 60 वर्सिया शेख आजम, 24 वर्सिया आमिर शेख और हसन शेख शामिल है। वही हादसे में गाड़ी चालक मो. मामून राजा जख्मी है। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी सरोज चौधरी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया में जुट गए। इधर घटना के बाद काफी संख्या में लोगो की भी भीड़ जुट गई। और जख्मी चालक को बगोदर स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुशार एक ही परिवार के चार सदस्य स्विफ्ट डिजायर से अटका के कुंदर गांव से बगोदर जा रहे थे। इसी दौरान सबो को लेकर गाड़ी जब अटका 20 माइल के समीप पहुंचा। तो गाड़ी का टायर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इसे गाड़ी एक साथ कई बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसे मौके पर ही चार की मौत हुआ। तो चालक जख्मी हो गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow