झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ नें सीएम को लिखा पत्र, 19 से 23 अप्रैल तक झारखण्ड में मिनी लॉक डाउन लगाया जाए, नहीं तो जायेंगे सामुहिक अवकाश पर.

झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ नें सीएम को लिखा पत्र, 19 से 23 अप्रैल तक झारखण्ड में मिनी लॉक डाउन लगाया जाए, नहीं तो जायेंगे सामुहिक अवकाश पर.

Share
Link copied

राँची : झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखकर मांग की है कि 19 से 23 अप्रैल तक झारखण्ड में मिनी लॉक डाउन लगाया जाए। संघ ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे लोग 19 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल 2021तक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। साथ ही पत्र के माध्यम से कहा है कि सचिवालय में 50% कर्मचारियों के सहारे काम लिया जाए। वही सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लिए जाने का संघ ने स्वागत किया है।

झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ नें सीएम को लिखा पत्र, 19 से 23 अप्रैल तक झारखण्ड में मिनी लॉक डाउन लगाया जाए, नहीं तो जायेंगे सामुहिक अवकाश पर.

साथ ही वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाए। पिछले साल विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में सचिवालय कर्मियों की भूमिका थी। आगे भी इस तरह के काम के लिए जरूरी है कि सभी कर्मियों का टीकाकरण किया जाए। चिकित्सा सुविधा को दुरुस्त किया जाए। इलाज के लिए अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। वर्तमान में सभी कर्मियों को इस बात का विश्वास दिलाना आवश्यक है कि तबीयत खराब होने पर उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow