मधुपुर उपचुनाव में 487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू.

मधुपुर उपचुनाव में 487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू.

Share
Link copied

देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने अहले सुबह वेब कास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के साथ मास्क, सामाजिक दूरी व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहने की बात कही।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मतदान शुरू होने के पूर्व सुबह 5:30 बजे से ही लोगों का प्रवेश मतदान केंद्र पर कराया गया। जांच प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद मतदान कर्मी और चुनाव अभिकर्ताओं को मतदान स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा था त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावे मॉक पौल के पश्चात देवघर जिलान्तर्गत 13-मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए शांतिपूर्ण रूप से मतदान 07 बजे शुरू हो चुकी है।

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 245 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है सुनिश्चित
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल (50 प्रतिशत मतदान केंद्रों) 245 बूथों पर वेबकास्टिंग सुविधा सुनिश्चित की गयी है। ऐसे में आप सभी अधिकारी व कर्मियों को लाइव वेबकास्टिंग के तहत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारी भी मतदान केंद्र की पूरी स्थिति पर नजर रखेंगेे। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बूथों पर वेबकास्टिंग से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावे वेबकास्टिंग के जरिए प्रशासन की भी सीधी नजर रहेगी। समाहरणालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां बड़ी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से जुड़ी टीमें बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाये हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाताओं से मास्क के साथ मतदान करने का आग्रह किया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 13 मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मास्क के साथ शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow