विस्थापितों का भूख हड़ताल समाप्त

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

रांची स्थिति पतरातू के 25 गांवों के विस्थापितों का 8 दिनों से चल रहा भूख हड़ताल जिला एडिशनल कलेक्टर की पहल पर समाप्त हो गया. पीवीयूएनएल प्रबन्धन ने विस्थापितों की मांग को मान लिया.

पतरातू के 25 गांवों के विस्थापितों की जमीन के बदले नौकरी, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर पीवीयूएनएल प्रबन्धन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों की मांगे प्रबन्धन द्वारा मान लिया गया. आज पतरातू अंचल कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाया गया जिसमें जिला असिस्टेंट कलेक्टर जुगनू मिंज, पतरातू अंचलाधिकारी निर्भय कुमार, पीवीयूएनएल प्रबन्धन के ओर से पी के विश्वास, देवसिस और विस्थापितों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. वार्ता में पीवीयूएनएल प्रबन्धन ने विस्थापितों की मांगो को मान ली है और कहा कि स्थानीय लोगो को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी. वार्ता सफल होने के बाद भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर उनका भूख हड़ताल ख़त्म कराया गया. भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित मांगे मानें जानें पर काफी खुश दिखे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow