20210428 200845

राजेंद्र राउत सेवा सप्ताह अभियान के तहत गांव गांव कर रहे हैं लोगों को जागरूक.

जामताड़ा : झारखंड भाजपा प्रदेश लीगल सेल संयोजक ओबीसी मोर्चा के राजेंद्र राउत सेवा सप्ताह अभियान दो के तहत गांव गांव मोहल्ला मोहल्ला चल के लोगों को जागरूक कर रहे हैं साथ ही मास्क का वितरण भी कर रहे हैं। वैसे परिवार जिसके सभी सदस्य कोरोना महामारी से संक्रमित हो गये हैं। वैसे परिवार के घरों तक दवा और राशन का सेवा भी प्रदान कर रहे हैं उनके साथ पप्पू साव जो कोरोना महामारी पर एक गीत लिखे हैं और खुद ही इस गीत को गाकर लोगों के बीच में जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन दोनों की जोड़ी जामताड़ा में चर्चा का विषय है। इस मौके पर राजेंद्र राउत ने कहा की सेवा सप्ताह हमलोग चला रहे हैं इसी के तहत हमलोग इसे अभियान के रूप में चला रहे हैं। गाँव गाँव जाकर हमलोग लोगों को जागरूक कर रहे हैं साथ ही संक्रमित लोगों को हर तरह से मदद भी कर रहे हैं। साथ ही सभी लोगों से आग्रह है की कोरोना वेक्सीन प्रशासन द्वरा दिया जारहा है इस वेक्सीन को भी लोग लें।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via