IMG 20210506 WA0048

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो उग्रवादी को किया गया गिरफ्तार.

लातेहार/हेरहंज : लातेहार एसपी प्रसांत आनन्द के मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। वही बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी एडीपीओ अजित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी ,बताया कि एसपी को मिली सूचना पर हेरहंज थाना के चुकु के बढ़ाकरम जंगल मे टीपीसी के हथियारबंद सदस्य किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के फिराक में जमा हुए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली सूचना के आधार पर लातेहार एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित करते हुवे सूचना स्थल पर पुलिस दल पहुँची और पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए टीपीसी के एरिया कमांडर अर्जुन गंझू उर्फ बैजनाथ जी पिता स्व बड़हन गंझू थाना बालूमाथ एवं सक्रीय सदस्य उपेंद्र सिंह उर्फ विक्रम जी पिता स्व हरिचरण सिंह जनजो थाना पांकी को गिरफ्तार कर लातेहर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी 315 राइफल एक देशी लोडेड कट्ठा तथा दोनो के पास से 66 राउण्ड जिन्दा कारतूस एवं डेटोनेदर एवं मोबाईल फोन बरामद किया गया। वही अन्य नक्सली 15 -16 साथी घना जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इस टीम में हेरहंज थाना प्रभारी जमीर अंसारी बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र महतो सहित कई पुलिसकर्मि सामिल थे।

लातेहार, मो०अरबाज

Share via
Share via