Jharkhand:तेज रफ्तार का कहर,कार ने बाइक में मारी टक्कर,कार और बाइक जलकर राख,बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल,कार सवार फरार..

Share
Link copied

धनबाद।धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य मार्ग पर देर रात धनबाद से बरवाअड्डा की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्विफ्ट डिजायर (बीआर 02 ए यू 8390) कार बरवाअड्डा थाना के समीप बैल (सांड़) से टकरा गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और साइड में चल रहे बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। इस जोरदार टक्कर से बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी जोर हो गई कि बाइक व कार धूं,धूं कर जलने लगी।

घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंच बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक व कार दोनों जलकर राख हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने घायलों को पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।वहीं कार सवार मौके से फरार हो गये।

इस दौरान कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कार में सवार लोग उतरकर भागने में कामयाब रहे, जबकि बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस के द्वारा पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।इनमें से एक युवक प्रभात बाउरी झरिया का रहनेवाला है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow