बीजेपी किसानों की समस्या को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ देगी धरना.

बीजेपी किसानों की समस्या को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ देगी धरना.

गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गढ़वा जिला के किसानों की समस्या को लेकर भाजपा के सभी सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक नगर परिषद नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पंचायत के जनप्रतिनिधि बूथ स्तर से लेकर मंडल जिला प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता कल दिनांक 18 मई 2021 को किसानों की समस्या को लेकर अपने अपने आवास परिसर में झारखंड सरकार के खिलाफ दिन में 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक धरना देंगे उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में किसानों द्वारा खरीदे गए धान का क्रय मुल्य का भुगतान अभी तक झारखंड के राज्य सरकार के द्वारा नही किया गया है। धान खरीदने का कार्य जैसे ही शुरू किया गया सरकार ने बंद कर दिया सरकार का मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि धान सूखने के बाद फिर से खरीदी होगा लेकिन किसान के घरों में आज भी धान पड़ा हुआ है धान खराब हो रहा है किसान मजबूर लाचार हैं वर्तमान की हेमंत सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। झारखंड सरकार अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिले के तमाम किसानों के साथ गांव से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश स्तर तक जोरदार आंदोलन चलाएगी भाजपा कार्यकर्ता अपने आवास परिसर में धरना के माध्यम से झारखंड सरकार को चेतावनी देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा, वी के पांडे

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now