लैम्प्स पैक्स के अध्यक्ष ने मंत्री श्री बादल से की शिकायत, कमीशन की राशि भी करनी पड़ रही है जमा.

लैम्प्स पैक्स के अध्यक्ष ने मंत्री श्री बादल से की शिकायत, कमीशन की राशि भी करनी पड़ रही है जमा.

Share
Link copied

राँची : झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल को लैंप्स पैक्स के कई अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि, खरीफ के बीज की खरीद के लिए जो ड्राफ्ट लगाए जा रहे हैं, उसमें 8% कमीशन के साथ राशि मांगी जा रही है जो कमीशन लैंप्स पैक्स का होता है, श्री बादल ने इसे गंभीरता से लेते हुए, अभिलंब सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार श्री मृत्युंजय वर्णवाल को निर्देश दिया है कि राज्य स्तर पर सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी से रिपोर्ट ले की, लैम्पस पैक्स के द्वारा 8 फ़ीसदी राशि काटकर जमा की जा रही है या नहीं।

इस कोरोना महामारी में यदि एनएससी के द्वारा 8 फ़ीसदी राशि जोड़ कर ली जा रही है तो यह उचित नहीं है, पूर्व के वर्षों में भी यदि लेम्प्स पैक्स के द्वारा उनको मिलने वाले कमीशन की राशि डीडी के माध्यम से एनएससी को दे दी गई है तो वह राशि भी लेम्प्स पैक्स को अब तक वापस मिली हैं या नहीं, इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट दें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow