IMG 20210523 WA0083

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइंस के अनुपालन हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने चलाया जांच अभियान, कई दुकानों को किया सील.

रांची : रांची शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने हेतु लगातार दंडाधिकारियों द्वारा गश्ती की जा रही है। कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। आज दिनांक रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो कपड़ा दुकानों को किया गया सील
स्टेट टैक्स अफसर साउथ सर्किल संजीव कुमार सिन्हा ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर बाजार स्थित सुरेश बाबू स्ट्रीट में पुष्पांजलि और निर्मलांजली कपड़ा दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में दोनों ही दुकानों का शटर गिरा हुआ पाया गया, परन्तु दुकान के अंदर लोगों की भीड़ थी और कपड़े की खरीद बिक्री का काम हो रहा था। दोनों दुकानों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सील किया गया।

दुकान मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज
दुकानों को सील करने के उपरांत दोनों ही कपड़ा दुकान के मालिकों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। पुष्पांजलि कपड़ा दुकान के मालिक अनुज सरावगी और निर्मलांजली दुकान के मालिक अशीष महेश्वरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शराब दुकान को नोटिस
परिक्ष्यमान उप समाहर्ता मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर 2 स्थित शराब दुकान को भी नोटिस दिया गया। दुकान के मालिक श्रवण कुमार को नोटिस दिया गया।

हेयर कटिंग शॉप भी सील
कांटाटोली स्थित खुले हुए हेयर कटिंग सैलून दुकान को भी नोटिस देने के बाद सील कर दिया गया।

थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
1. लालपुर थाना – सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन
2. सदर थाना- निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
3. डेली मार्केट थाना – कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
5. बरियातू थाना – हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
6. लोअर बाजार थाना – संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
7. चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
9. नामकुम थाना – अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
10. तुपुदाना ओपी – कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
11. धुर्वा थाना – राहुल कुजुर, साउथ सर्किल
12. जगरनाथपुर थाना – मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
13. अरगोड़ा थाना – आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी
14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
15. पंडरा ओपी – वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल
16. गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू,
परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
17. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल
18. कोतवाली थाना- संजीव कु0 सिन्हा, साउथ सर्किल

SMS और कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु लोगों को किया गया जागरूक
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के द्वारा लोगों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को SMS फॉर्मूला को अपनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का सही इस्तेमाल करने और सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया गया।

मजिस्ट्रेटों ने अलग- अलग बाजारों में किया जांच
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने थाना अंतर्गत पड़ने वाले बाजार/ दुकान/ प्रतिष्ठान में जाकर कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन की जांच की।

Share via
Share via