IMG 20210527 WA0043

कोरोना से निपटने में जयंत सिन्हा का अभूतपूर्व योगदान : सांसद प्रतिनिधि.

रामगढ़ : सांसद जयंत सिन्हा का कोरोना काल में सराहनीय योगदान रहा है। कोविड-19 निपटने के लिए सांसद अभूतपूर्व प्रयास किए है। कार्यों की व्यापक चर्चा करते हुए भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधिरणंज कुमार कुंटु ने सांसद के अनवरत प्रयासों को अभूतपूर्व बताया। कहा कि सांसद सिन्हा ने क्षेत्र के कोने -कोने में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी कर आम आवाम को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की है। जो बहुत हद तक कोरोना पर लगाम लगाने में कामयाब हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि सांसद रामगढ़ के लिए किसी अमेरिकी कम्पनी से वार्ता कर एक वैक्सीन प्लांट लगवाने के अलावा एक आधुनिक अस्पताल की स्थापना के लिए भी प्रयासरत हैं।इस क्रम में लॉकडाउन के दौरान बिगड़ते हालात पर क़ाबू पाने के लिए सांसद ने एक माह के दरम्यान पूरे क्षेत्र में ऑक्सीजन युक्त बेड , वेंटिलेटर बेड, ट्रामा सेंटर, केंद्र से क्षेत्र के लिए वैक्सीन की उपलब्धता जैसी ज़रूरत की हर स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी कर दी है।

यही वजह है कि लोग अपने बीमार परिजनों को बचाने के लिए आस पास के क्षेत्रों के अलावा दुमका तक से लम्बी दूरी तय कर रामगढ़ की रुख़ कर रहे हैं। व्यवस्था–कोरोना से निपटने के लिए पाँच सौ ऑक्सीजन युक्त बेड, 80 वेंटिलेटर युक्त बेड और 250 बेड सहित अन्य स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिए है। इनमें से 400 से अधिक बेड की सुविधा केंद्र की संस्थाओं में की गई है। जिसमें रामगढ़ नई सराय सीसीएल अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यस्था है। साथ हीं 24 घंटे अनवरत ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सीसीएल नई सराय सहित डेमोटाँड में ऑक्सीजन प्लांट भी लगवा दिया गया है। इन ऑक्सीजन प्लांट के लग जाने से भविष्य में भी ऑक्सीजन की कोई कमी नही रहेगी।

इसके अलावा घाटो वेस्ट बोकारो में वेंटिलेटर की व्यवस्था दिए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पतरातू पीटीपीएस हाई स्कूल में एनटीपीसी प्लांट से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। रामगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की व्यस्था कर मरीज़ों को तत्काल राहत पहुँचाई गई जिससे कई लोगों की जान बच गई। छावनी परिषद अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था से छावनी क्षेत्र सहित आस पास के लोगों के लिए बड़ी राहत मिल रही है। हालिया दिनों में विदेश से भी 125 ऑक्सीजन कॉनसेंट्रेटर लोगों के लिए मँगवाया गया है।भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद बना उन्हें इस विषम हालात से निपटने के आम जनों के घर तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया गया है । यही वजह है हम जैसे कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें मास्क बाटें और कोरोना से बचाव के तरीक़े भी बताएँ। सांसद से प्रेरित कार्यकर्ताओं की टोली ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहत कार्यों में जुटी हुई है।

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में जनसेवा कार्यों में अपनी साझेदारी से जिस आत्मीय आनंद की अनुभूति मैं करता हूँ। वैसी हीं सांसद के इस अभियान से जुड़े भाजपा नेता प्रवीण मेहता, छोटन सिंह, रंजित सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, खिरोधार साव, राजीव रंजन प्रसाद, प्रो संजय सिंह , राजू चतुर्वेदी, शिवकुमार महतो, रबिंद्र शर्मा,प्रो आलोक सिंह, बिरसा हांसदा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, बिजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनोज सिन्हा , संजीवकृष्ण जमुआर सहित सैकड़ों भाजपाई दिन रात कार्यरत्त हैं।

रामगढ़, आकाश/अशोक

Share via
Share via