यास तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों एवं नष्ट हुए फसलो का आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा : बंधु तिर्की.

यास तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों एवं नष्ट हुए फसलो का आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा : बंधु तिर्की.

Share
Link copied

राँची : यास चक्रवर्ती तूफान के कारण 36 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण राजधानी के आसपास के कई गांव इसके चपेट में है। इसी क्रम में मांडर विधायक बंधु तिर्की ने बेड़ो एवं लापुंग प्रखंड के करांजी,लालगंज समेत कई अन्य प्रभावित गांव का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया।

इस क्रम में श्री तिर्की ने कहा भारी बारिश और तेज हवा के कारण कई पेड़ उखड़ गए विद्युत तार क्षतिग्रस्त हुए हैं और सैकड़ों कच्चे मकान धारा सही हो गए हैं पेड़ों के गिरने से कहीं-कहीं मार्ग भी अवरुद्ध हुई है। खेतों में लगा फसल बर्बाद हो गया है जलजमाव से खरीफ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है किसान पहले ही लॉकडाउन के कारण फसलों सब्जियों का मूल्य नहीं मिलने से परेशान थे ऊपर से इस चक्रवाती तूफान ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।

श्री तिर्की ने कहा इस संबंध में वे आपदा विभाग के सचिव और राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर फसलों की बर्बादी एवं मकानों के क्षतिग्रस्त का आकलन कराकर क्षतिपूर्ति जल्द से जल्द देने को कहूंगा इस अवसर पर उनके साथ नवल सिंह, सुदामा माली,बबलू खान आदि पार्टी के नेता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow