IMG 20210529 WA0032

कांग्रेस भवन रांची में ऑक्सीजन बैंक खोला गया.

राँची : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) खोला गया। ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विधायक राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से कांग्रेस भवन, रांची ऑक्सीजन बैंक खोला गया है, जो काफी सराहनीय कदम है, इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क में 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना के पहली लहर में भी एवं दूसरी लहर में भी बेहतर ढंग से जनता की सेवा में लगी रही। मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन लगातार लोगों के बीच बांटा गया, वहीं दूसरी लहर में इन सब चीजों के अलावे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन मशीन, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान कर जनता की सेवा में कांग्रेस पार्टी हमेशा उपलब्ध रही है। उम्मीद करता हूं कि युवा कांग्रेस के प्रदेश कुमार गौरव के नेतृत्व में ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा।

कुमार गौरव ने कहा कि युवा कंाग्रेस के द्वारा आॅक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्य कर लोगों को आॅक्सीजन उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस भवन, रांची में बनाये गये ऑक्सीजन बैंक युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा, जो क्षेत्र में घुम-घुमकर जरूरतमंद मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा, तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता ही ऑक्सीजन मशीन की निगरानी की जाएगी। इन सभी सुविधाओं को जन-जन में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी एक टाॅल फ्री नम्बर जारी कर लोगों को अवगत कराया जाएगा ताकि सभी लोग कांग्रेस पार्टी की सेवा को ले सके।

इस अवसर पर उज्ज्वल तिवारी, शरिक अहमद, प्रिंस बट्ट, हैदर अली, अनिकेत, इन्द्रजीत सिंह, आरूषी वंदना, दीपक ओझा, अजय सिंह, रोहित सिन्हा आदि मौजूद थे।

Share via
Share via