फेसबुक पर शिकायत मिलने के बाद गढ़वा एसपी ने लिया संज्ञान 24 घंटे में अपराधी गिरफ्त में.

फेसबुक पर शिकायत मिलने के बाद गढ़वा एसपी ने लिया संज्ञान 24 घंटे में अपराधी गिरफ्त में.

Share
Link copied

गढ़वा : कहा जाता है कि अपने कर्तब्य के प्रति कोई भी व्यक्ति अगर संवेदनशील हो तो सफलताएं जरूर मिलती है, और कुछ इसी तरह देखने को मिली गढ़वा में जहां एक फेसबुक पर मिली सूचना के आधार पर गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोत्रे संज्ञान लेते हुए कार्यवाई की जिसमे अपराधियो को पकड़ने में सफलता मिली। मामला रेलवे पटरी उखाड़कर बेचने की शिकायत थी।

गौरतलब है कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के टाउनशिप में कई वर्षों से सेल बंद पड़ा हुआ है ऐसे में जो रेलवे ट्रेक था उसकी बिछाई गई रेलवे पटरी को काट कर बेचने का सिलसिला क्षेत्र में लागातर चल रहा था जबकि थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर ही अवस्थित है यह रेलवे ट्रैक। इस बात को किसी सामाजिक लोगों ने इस सूचना को फेसबुक पर फोस्ट कर दिया और यह पोस्ट एसपी के नजर में आ गया फिर क्या था गढ़वा एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे ने संज्ञान लिया और खूद निकल पड़े नुकसान हो रहे राष्ट्रीय संपति के जांच में। एसपी जब खुद वहां पहुँचे जहां रेलवे की संपत्ति नुकसान किया जा रहा था इस तरह की कार्यवाई को देख थाना के लोग भी भौचक रह गए।

इधर फेसबुक पर सूचना देने वाले चमन सिंह ने बताया की रेलवे हमारी राष्ट्रीय संपति है और हमारे बस्ती के बीच से हो कर गुजरी है ऐसे में हमलोग चुप कैसे बैठते। क्योंकि हो सकता है आने वाले आनेवाले समय में इसी रेलवे लाइन के सहारे हमलोग को रेलवे का तौफा मिल जाए और ट्रेन चलने लगे। इधर गढ़वा एसपी को घटना स्थल पर पहुँचने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और कार्यवाई करते हुए लोहा काटने जैसी औजारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तथा उनके पास से भारी मात्रा में रेलवे की संपत्ति को भी बरामद किया गया।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow