latehar.jpeg

आरा कोलियरी में गोलीबारी, दो युवक गंभीर रूप से घायल.

लातेहार : लातेहार के बालूमाथ स्थित आरा कोलियरी में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। यह घटना सीसीएल की मगध कोल परियोजना के बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा कोलियरी में सोमवार की रात करीब आठ बजे हुई। जख्मी युवकों में एक शेरेगाड़ा का रहने वाला संदीप कुमार है। वहीं दूसरा रामनगर खलारी का पप्पू केसरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल दोनों युवक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी चेन्नई राधा के ट्रांसपोर्टर बालूमाथ निवासी राजेन्द्र प्रसाद साहू (लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष) के स्टाफ है। राजेंद्र प्रसाद साहू भी कोलियरी में मौजूद थे।।गोलीबारी की सूचना मिलते ही राजेंद्र प्रसाद साहू ने भी अपनी लाइसेंसी हथियार से काउंटर किया। लेकिन अपराधी अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे हैं। पुलिस द्वारा अपराधियों का धर पकड़ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share via
Share via