IMG 20210602 WA0067

कांग्रेस ने ‘स्पिक अप फ़ॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन ‘ के तहत सोशल मीडिया में चलाया अभियान.

रांची : कांग्रेस ने ‘स्पिक अप फ़ॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन’ के तहत सोशल मीडिया में अभियान चलाकर केंद्र सरकार से सभी उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चलाए गए इस अभियान का जबरदस्त समर्थन राज्य के साथ साथ पूरे देश में भी मिला। कांग्रेस सोशल मीडिया की ओर से चलाए गए इस मुहिम में हजारों पोस्ट किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर यह अभियान देशभर में चलाया गया। जिसमें झारखंड कांग्रेस के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जी के नेतृत्व में माननीय मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, श्री राजेश ठाकुर, श्री मानस सिन्हा, श्री संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, अमुल्यो नीरज खलखो समेत पार्टी के वरिष्ट नेतागण सहित कार्यकर्ता एवं आम जनता भी शामिल हुए।

फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चलाए गए इस अहम अभियान में पूरे झारखंड से हजारों पोस्ट किए गए। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यही रहा कि केंद्र सरकार सभी उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया कराये और नई टीकाकरण नीति लेके आये, ताकि राज्यवासियों देशवासियों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया गया कि प्राथमिकता के साथ देश के हर एक नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

स्टेट कॉर्डिनेटर गजेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान को जबरदस्त पूरे झारखंड के साथ साथ देश में भी अभूतपूर्व समर्थन मिला। फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर राज्य में हजारों एवं देश मे लाखों की संख्या में लोगों ने लाइव आकर और वीडियो के माध्यम से इस ऑनलाइन कैम्पेन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देशवासियों की सुरक्षा कांग्रेस की विचारधारा में मुख्य रूप से शामिल है। इस अभियान को मिली जबरदस्त समर्थन पर केंद्र सरकार को एक बार जरूर सोचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर विचार जरूर करें। ताकि देश में फैले इस महामारी पर विजय प्राप्त किया जा सके।

Share via
Share via