स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार से की फ्री टीकाकरण की मांग.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार से की फ्री टीकाकरण की मांग.

Share
Link copied

राँची : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने आज वीडियो जारी कर केंद्र सरकार से पूरे देश में फ्री वैक्सीन देने का आग्रह किया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जब केंद्र सरकार ने बजट में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के लिए आबंटित किया था तो फिर आज क्यों तीन तरह के टैरिफ लाये गए हैं, उन्होंने कहा कि बजट भाषण में वित्तमंत्री जी फ्री वैक्सीन के नाम पर और बीजेपी नेताओं ने 5 राज्यों के चुनाव में फ्री वैक्सीन देने का चुनावी नारा बुलंद किया और जब देने की बारी आई तो केंद्र सरकार के लिए अलग, राज्य सरकार के लिए अलग और प्राइवेट संस्थाओं के लिए अलग टैरिफ लागू कर दिए।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के पत्र का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिया जवाब, संज्ञान में हैं जल्द लेंगे फैसला। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पूरे देश में वैक्सीन के तीन टैरिफ का विरोध किया था। अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि झारखंड जैसे राज्य पर केंद्र सरकार को विशेष ध्यान देते हुए फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराना चाहिए था, इसी के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनके बातों को संज्ञान में लिया गया है और जल्द सरकार इस पर निर्णय लेते हुए सूचित करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow