चाल धंसने से एक नाबालिक मजदूर की मौत, मनरेगा के कार्य मे लगा था मजदूर.

चाल धंसने से एक नाबालिक मजदूर की मौत, मनरेगा के कार्य मे लगा था मजदूर.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा जिले के चिनियाँ थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर पंचायत के ग्राम रानिचेरी गांव में मनरेगा द्वारा बनाए गए जा रहे कूप निर्माण में नाबालिक मजदूर की मौत मिट्टी की चाल धसने के कारण हो गई। मृतक अपने मामा के घर आया था। वह पिछले 2 दिन से बिलैतीखैर पंचायत के मुखिया की बहन के खेत में बन रहे कूप निर्माण कार्य में 15 वर्षीय नाबालिक काम कर रहा था, तभी बगल के मिट्टी की चाल गिरने से दब गया जिसके बाद आनन-फानन वहां मौजूद मजदूरों नें उसे निकाला, इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि कूप निर्माण में काम कर रहा नाबालिक मृतक मजदूर रमना ब्लॉक के हाड़वरिया केरवा छप्परदागा का रहने वाला था। वह अपने मामा के यहां आया था जिसका यहां का कोई जॉब कार्ड भी नहीं था। ऐसे में सवाल उठता है कि किस परस्थिति में उसे मनरेगा के कूप निर्माण में काम पर लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही चिनिया थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच कर अंतः परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow