हजारीबाग SP एस. कार्तिक सड़क हादसे में घायल, मेडिका में भर्ती.

हजारीबाग SP एस. कार्तिक सड़क हादसे में घायल, मेडिका में भर्ती.

Share
Link copied

रामगढ़ : हजारीबाग एसपी कार्तिक एस का वाहन रांची हजारीबाग फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना सोमवार को रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रॉसिंग के पास हुई, जहां एक स्कूटी अचानक सामने आ गयी. इससे हजारीबाग एसपी कार्तिक एस की इनोवा कार ने स्कूटी से टकराकर आगे चल रहे एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया, जिसमें बॉडीगार्ड समेत 6 लोग घायल हो गए. उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ के एसपी.
हजारीबाग से रांची जा रहे थे एसपी।बताया जा है कि एसपी कार्तिक एस हजारीबाग से रांची जा रहे थे. इसी दौरान एसपी की गाड़ी के सामने स्‍कूटी के आने से वह एक ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में एसपी के अलावा तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं. इसके अलावा स्‍कूटी पर सवार एक महिला और दो बच्‍चे भी जख्‍मी हुए हैं.

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के बाबत जानकारी ली. एसपी कार्तिक एस को इलाज के लिए रांची के मेडिका में ले जाया गया है.

रामगढ़, आकाश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow