झारखंड पुलिस के चार आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए कौन कहां गए.

झारखंड पुलिस के चार आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए कौन कहां गए.

Share
Link copied

राँची : झारखंड पुलिस के चार आईपीएस अधिकारियों का आज तबादला हुआ। सीआईडी एडीजी के पर कार्यरत अनिल पालटा को स्थानांतरित करते हुए एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित किया गया है. एडीजी मुख्यालय के पद पर कार्यरत आरके मलिक को स्थानांतरित करते हुए एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित किया गया है. रेल एडीजी के पद पर कार्यरत प्रशांत सिंह को स्थानांतरित करते हुए सीआईडी एडीजी के पद पर पदस्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच एडीजी के पद पर कार्यरत मुरारी लाल मीणा को अपने कार्यों के अतिरिक्त एडीजी मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

झारखंड पुलिस के चार आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए कौन कहां गए.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow