SmartSelect 20210621 185017 WhatsApp

मानवता केलिये वरदान है योग : दीपक प्रकाश.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ योग किया। श्री प्रकाश ने प्रदेश वासियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं को योग दिवस की शुभकामनाएँ एवम बधाई देते हुए कहा कि योग मानवता केलिये वरदान है। इसमें सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण छूपा हुआ है।श्री प्रकाश ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में योग की सार्थकता सिद्ध हुई है। सम्पूर्ण विश्व इस प्राचीन परंपरा की प्रशंसा कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष 7वें विश्व योग दिवस का थीम मानव तंदरुस्ती और कल्याण के लिये योग रखा है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को साधुवाद करते हुए आभार प्रकट किया जिनके सद्प्रयासों से भारत की ज्ञान परंपरा विश्व मे प्रतिष्ठापित हुई। भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग आज जहां दुनिया मे महिमा मंडित हो रहा वही भारत के गांव गांव तक योग दिनचर्या में शामिल हो रहा है। 21वीं सदी में एक ओर व्यक्ति तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है वही व्यक्ति का जीवन योग से जुड़ रहा। कहा कि 21 वी सदी में प्राचीनता और नवीनता का अद्भुत संयोग है।

Share via
Share via