दो मासूम बच्चियों के शव कुएं से बरामद, आशंका जताई जा रही है मां ने ही कुंए में फेंका.

दो मासूम बच्चियों के शव कुएं से बरामद, आशंका जताई जा रही है मां ने ही कुंए में फेंका.

पलामू : पलामू में दो बच्चियों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चियों के शव कुएं में तैरता मिला है। दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गहन तफ्तीश में जुटी है। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत बच्चियों में एक की उम्र सात वर्ष, दूसरे की उम्र पाँच वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्चियों के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, पिता का नाम अर्जुन देव है। दोनों लड़कियाँ अपने मामा के घर रह रहीं थी। मौक़े पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संभावना है कि पति के दूसरी शादी से नाराज़ पहली पत्नी ने बच्चों को कुँए में फेंका है।

पलामू, अरुनिष सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now