पेड़ से लटकता युवक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी.

पेड़ से लटकता युवक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी.

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कडरू पहाड़ के दुधमटिया जंगल में पेड़ से लटकता युवक और युवती का शव मिला जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा, घटनास्थल के पास से स्कूटी बरामद हुआ है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है, या दोनों की हत्या हुई है। पुलिस गांव वासियों और लड़की के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि लड़की का शव वहां कैसे आया। पुलिस हर एक बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर छानबीन शुरू कर दिया है।युवती की पहचान मोनिका कुमारी कडरू निवासी के रूप में की गई है, जबकि युवक सूरज करमाली 20 वर्ष कुच्चु (ओरमांझी, रांची) के रूप में हुई है। स्कूटी के डिक्की में साड़ी,सिंदूर और कंघी मिला।

शव मिलने की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। उसके बाद देखते ही देखते वहां आसपास इलाके के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बरकाकाना ओपी के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह सही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत कैसे हुई। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत आत्महत्या ही लग रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now