गुमला: NH-43 के गड्ढे में फंसकर ऑल्टो कार हादसे का शिकार, दो घायल

निर्मल सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुमला: राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे की वजह बनी। रायडीह के पास मांझाटोली से आ रही एक ऑल्टो कार सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे योजना पट्ट से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी सड़क से हटाया गया।

पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार गुप्ता ने बताया कि रायडीह कब्रिस्तान से बस स्टैंड तक NH-43 की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश के दौरान पानी से भर जाने के कारण दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से NH-43 के गड्ढों को तत्काल भरने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
















