To ensure justice reaches remote villages, Dalsa Secretary conducts surprise inspection, examines functioning of legal aid clinics

सुदूर गांवों तक न्याय पहुंचाने के लिए डालसा सचिव का औचक निरीक्षण, लीगल एड क्लिनिकों की कार्यप्रणाली परखी

Share
Link copied
To ensure justice reaches remote villages, Dalsa Secretary conducts surprise inspection, examines functioning of legal aid clinics
To ensure justice reaches remote villages, Dalsa Secretary conducts surprise inspection, examines functioning of legal aid clinics

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव मरियम हेमरोम ने शुक्रवार को केरसई, कुरडेग और बोलबा प्रखंड स्थित लीगल एड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर किया गया।

Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान सचिव ने क्लिनिकों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लोगों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता और विधिक जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। केरसई प्रखंड की सुदूरवर्ती टैंसेर पूर्वी पंचायत स्थित लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया, जहां विशेष रूप से आदिम जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।

RKDF
advertisement

मरियम हेमरोम ने क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं, पंजीकृत मामलों, लाभुकों को दी जा रही सहायता और पारा लीगल वालंटियरों की भूमिका का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अभिलेखों का नियमित संधारण करने, मामलों की प्रगति दर्ज करने तथा गांव-गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

सचिव ने कहा कि लीगल एड क्लिनिक ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को न्याय व्यवस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को यहां निःशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि डालसा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय पाने के अधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए जिले के सभी लीगल एड क्लिनिकों को अधिक सक्रिय और जनोपयोगी बनाया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।