Jharkhand Shines in Nepal: 3 Players Win Gold Medals at World Mixed Boxing Championship

नेपाल में झारखंड का जलवा: 3 खिलाड़ियों ने वर्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

Jharkhand Shines in Nepal: 3 Players Win Gold Medals at World Mixed Boxing Championship
Jharkhand Shines in Nepal: 3 Players Win Gold Medals at World Mixed Boxing Championship

रांची: झारखंड के खिलाड़ियों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 3rd World Mix Boxing Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 29 से 31 जुलाई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तीन खिलाड़ियों ने तीनों स्वर्ण पदक जीतकर न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

विश्व चैंपियनशिप में 11 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। झारखंड की ओर से अंश कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार और रोनिका राशि ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम के साथ कोच अनिशा कुमारी भी मौजूद रहीं, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

इन खिलाड़ियों का चयन दिसंबर 2025 में आयोजित 6th National Mix Boxing Championship में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। चयन के बाद उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास किया, जिसका परिणाम विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया।

Kashmir
advertisement

इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। विश्व चैंपियन विजेता टीम 4 अगस्त को रांची पहुंचेगी। उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। रांची आगमन पर खिलाड़ियों का बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत किया जाएगा।

RKDF
advertisement

झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी ने कहा कि यह जीत केवल तीन खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच और सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now