SmartSelect 20210730 125344 Google

ओलंपिक में तीरंदाज दीपिका का सफर हुआ खत्म, कोरियाई तीरंदाज अन सान नें हराया।

इंडिया की स्टार तीरंदाज गोल्डेन गर्ल दीपिका का ओलंपिक का सफर थम गया। आज खेले गए  व्यक्तिगत मुकाबले में कोरियाई तीरंदाज अन सान से दीपिका हार गई। अन सान अब तक ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करते आ रही है। दीपिका औरनअन सान का मुकाबला तीन सेट में ही खत्म हो गया और अन सान 6-0 से जीत हासिल कर ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि दीपिका का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन वह बरकरार नहीं रख पाई। दीपिका का यह लगातार तीसरा ओलंपिक है जब उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। तीरंदाजी में अब एक मात्र भारतीय उम्मीद के रूप में उनके पति अतनु दास से बचे हैं।

इससे पहले प्रीक्वार्टरफाइनल में दीपिका कुमारी ने आरओसी की सेनिया पेरोवा को कड़े मुकाबले में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। पांच सेट तक चले मुकाबले में दीपिका ने पेरोवा को  28-25, 26-27, 28-27, 26-26, 25-28 के अंकों के साथ 6-5 से हराया था।

Share via
Share via