महुआटांड की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो बदमाशों को चरही से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

महुआटांड की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो बदमाशों को चरही से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:50 AM (IST)

Bermo: बेरमो अनुमंडल की महुआटांड पुलिस ने दो चोरों को हजारीबाग के चरही से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बीते 15 जून को थाना क्षेत्र के कण्डेर बाजार स्थित फारूख अंसारी के मोबाइल दुकान से 6 मोबाइल, एक इंवर्टर, एक स्टेप्लाइजर एक हीटिंग मशीन, एक ब्लोवर मशीन, एक लेमिनेशन सहित कई समान की चोरी हुई थी. जिसके आरोप इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
उन्होंने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से तबरेज अंसारी और महताब आलम नाम के शख्स को चरही से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली गई है. और बदमाश जिस कार से चोरी करने पहुंचे थे, उस कार को भी बरामद कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को फिलहाल तेनुघाट जेल भेज दिया गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow