झारखंड हाईकोर्ट में 6th JPSC मामले में दायर अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी

झारखंड हाईकोर्ट में 6th JPSC मामले में दायर अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी

Share
Link copied

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में 6th JPSC मामले में दायर अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. मंगलवार को होने वाली सुनवाई के लिए जारी कॉज लिस्ट में प्रार्थी शिशिर तिग्गा और अन्य की अपील याचिका को भी सूचिबद्ध किया गया है. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया समेत हाईकोर्ट के कई नामी वकील अपील याचिका पर बहस करेंगे. अपील याचिका पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई होगी. इस मामले में सिंगल बेंच में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा पूर्व में ही हाईकोर्ट के समक्ष कैविएट दायर की जा चुकी है.6TH JPSC परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की ओर से इस मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की गई है. प्रार्थी शिशिर तिग्गा समेत अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दाखिल याचिका में हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को गलत बताते हुए उस आदेश को निरस्त करने की गुहार लगायी गयी है.

इसे भी पढ़े :-

बरोदा घाट मंदिर प्रांगण में हुई बागबेड़ा महानगर विकास समिति की बैठक

याचिका में कहा गया है कि 6TH JPSC की मुख्य परीक्षा में पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) का अंक कुल प्राप्तांक में जोड़ा जाना सही है. इसी आधार पर JPSC ने मुख्य परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी की थी. इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. अभी तक राज्य सरकार व जेपीएससी की ओर से एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की गई है. अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अर्पण मिश्रा और अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया प्रार्थियों के अधिवक्ता हैं.

इसे भी पढ़े :-

सफल अभ्यर्थियों ने डबल बेंच में अपील दायर की है
बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 6TH JPSC परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुनाया था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने 6TH JPSC मेरिट लिस्ट रद्द करते हुए 326 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को अवैध करार दे दिया था. जिसके बाद इस परीक्षा में सफल और असफल हुए अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है. लेकिन सफल अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर की है.

इसे भी पढ़े :-

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow