झारखंड में विकास की असीम संभावनाएं : विश्वास सारंग
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय विश्वास सारंग जी जमशेदपुर जिला होते हुए रांची पहुंचे। यहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में राजधानी स्थित हिनू के शिवानी इंटरनेशनल होटल में उनका फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर भारी गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वास सारंग ने कहा झारखंड की वीर भूमि से पुराना गहरा नाता है इसलिए यहां के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम में जब भी समय मिलता है आता रहता हूं यहां डॉ. प्रणव कुमार बब्बू से विशेष स्नेह है। झारखण्ड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि झारखण्ड में विकास जितना होना चाहिए उतना नहीं हो सका यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विगत दिनों किए गए कार्यों और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर भी महासभा के पदाधिकारियों से चर्चा की । राजधानी स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में जाकर उन्होंने मध्यप्रदेश और झारखंड के खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की साथ ही साथ राज्य के सुप्रसिद्ध साधु लिट्टी का भी उन्होंने लुत्फ उठाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू,राकेश रंजन बबलू, विजय दत्त पिंटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संजय शौर्य, कुंदन लाल,विजय कुमार सिन्हा, आलोक परमार, विकास कुमार विक्की, विकास कुमार, डॉ. अनल सिन्हा , रूपेश कुमार , निकेश लाल समेत कायस्थ महासभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

















