दुमका में स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण के जयंती पर युवा पीढ़ी को उनके बताये रास्ते पर चलने का दिलाया संकल्प

दुमका में स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण के जयंती पर युवा पीढ़ी को उनके बताये रास्ते पर चलने का दिलाया संकल्प

Share
Link copied

दुमका:-संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और महान स्वतंत्रता सेनानी व्यवस्था परिवर्तन के लिए बुलंद आवाज उठाकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए क्रांति करने वाले मां भारती के वीर सपूत जयप्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर सरदार पटेल प्रतिमा स्थल सरदार पटेल चौक दुमका में दीप प्रज्वलन माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पण का कार्यक्रम संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अवसर पर सिविल सोसाइटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,लोकतंत्र प्रहरी विजय कुमार सोनी,चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज कुमार घोष,जगदेव राउत,प्रमोद कुमार राउत,प्रिंस मेहरा रितिक रॉय,मोहम्मद रियाज खान,बबलू टूडू,लक्ष्मण कुमार यादव आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अवसर पर राधेश्याम वर्मा,संदीप कुमार जय बमबम, विजय कुमार सोनी, मनोज कुमार घोष, प्रमोद कुमार राउत आदि ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आज के युवा पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
इन्हें भी पढ़ें:-एक दिवसीय मौन व्रत, लखीमपुर खीरी में किसानों की नेशंस हत्या का किया गया पुरजोर विरोध : कांग्रेस

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow