स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव,कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव,कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज

Share
Link copied

Mumbai : देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसकी चपेट में हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ चुके हैं. मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं.

कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज
मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है. उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए. इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मुंबई में डरा रहा कोरोना
देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow