03.02.2022 17.31.52 REC

टीम इंडिया के खेमे में कोरोना(COVID-19) ने लगाई सेंध, 4 खिलाड़ियों सहित दल के 8 लोग कोरोना संक्रमित

भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे में कोरोना वायरस (COVID-19) ने सेंधमारी कर दी है. यह खबर बुधवार रात आई. वेस्टइंडिज के साथ होनेवाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों सहित दल के 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. ऐसे में भारत दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कोरोना जांच की रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मंत्रालय में झारखण्ड(jharkhand) राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्य्क्षता कर रहें हैं|
निगेटिव आई है वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट
वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में भाग लेने के बाद भारत आई है. सोमवार को भारत पहुंचने के बाद अहमदाबाद में टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की कोराना जांच की गई थी जो कि निगेटिव आई है. वेस्टइंडीज के टीम के खिलाड़ी सीरीज से पहले आइसोलेशन में हैं. टीम को एक बायो-बबल से दूसरे में आने का फायदा मिला है.
निगम (Nagar Nigam)ने सीडीसी कंपनी को सौंपी 40 वाहन
भारत रवानगी से पहले भी निगेटिव आए थे सभी खिलाड़ी
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि टीम में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव नहीं है. विंडीज क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा, बारबाडोस से भारत रवाना होने से पहले भी हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी.
झॉलीवुड में अपने डांस और चार्मिंग चेहरे के बल पर एक अलग पहचान बनाने वाले युवा कलाकार गुरमीत सिंह जिसे झॉलीवुड में उन्हें बंटी सिंह के नाम से बुलाते थे
भारत पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर हुई कोरोना जांच के नतीजे भी निगेटिव आए हैं. प्रोटोकॉल के मुताबिक हम होटल की अलग फ्लोर पर आइसोलेशन में हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इसी होटल में ठहरे हैं.
पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी(naxal) संगठन के बीच मुठभेड़
इन चार खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई है पॉजिटिव
भारतीय टीम के खिलाड़ियों में शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी (रिजर्व खिलाड़ी) की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनके अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप, सुरक्षा अधिकारी बी लोकेश और मसाज थैरपिस्ट राजीव कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी को निगेटिव आए सदस्यों से अलग होटल के अलग फ्लोर में स्थानांतरित कर दिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!