कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह में सोमवार सुबह से इंटरनेट सेवा (INTERNET SERVICE)बंद
रविवार को हुई झड़प के बाद झारखंड के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा(INTERNET SERVICE)बंद कर दी गई है. इन जिलों में कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह शामिल है. सूत्रों की मुताबिक सेवा फिलहाल 24 घंटे के लिए बंद किया गया है. बता दें कि मरकच्चो में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे. जिसके बाद सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा बंद हो जाने से लोग काफी परेशान है. इंटरनेट सेवा एतिहाद के तौर पर बंद किया है. वहीं हजारीबाग के बरही में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये थे. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी है. जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है. घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीजे बजाने को लेकर हुई थी झड़प
बता दें कि कोडरमा के मरकच्चो में रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गया था. जिसके बाद एक पक्ष के 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. वहीं दूसरी ओर से एक 13 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया था. यह पूरा मामला डीजे बजाने को लेकर हुआ था. जिसके बाद मामला बढ़ते देख पुलिस कप्तान मौका पर पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. हालांकि अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है, लेकिन एतिहाद बरतते हुए जिले भर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दी गई है. बता दें कि पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने की भी सख्त मनाई की गई थी.
बाल सुधार गृह(Children’s Correctional Home) में दो गुट आपस में भिड़े



















