बाल सुधार गृह(Children’s Correctional Home) में झड़प: बाल कैदी दूसरे जिले में किये गये शिफ्ट
सदर थाना क्षेत्र स्थित डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह(Children’s Correctional Home) में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस घटना के बाद मंगलवार की सुबह प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 10 बाल कैदियों को दूसरे जिलों में शिफ्ट कर दिया है. वहीं इस मामले में 13 पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह सभी 10 बाल कैदियों को अलग-अलग जिले के तीन बाल सुधार गृह में शिफ्ट किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाल सुधार गृह में हुआ था हिंसक झड़प
डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रविवार को बाल कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 21 बाल कैदी घायल हो गये थे. इसमें एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनका इलाज रिम्स और सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में सदर थाने में 13 बाल कैदियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. एफआईआर वरीय गृहपति अबु सुफियान की ओर से दर्ज कराई गई है.

लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) की अस्थियां लेकर लौटे भतीजे आदिनाथ, भाई हृदयनाथ के परिवार ने निभायी हैं रस्में
Mumbai : लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री…

हटिया में जमीन विवाद(Land dispute) को लेकर गोलीबारी।।
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया के हेसाग में नासिर स्टोर दुकान और घर पर देर रात गोलीबारी हुई है. अज्ञात अपराधियों में…
















