झारखंड में भाषा विवाद(Language Department) पर लालू यादव का बड़ा बयान, कहा भाषा का विरोध कर रहे मंत्री का हम करते हैं विरोध…….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राँची: झारखंड में चल रहे भोजपुरी मगही, अंगिका भाषा विवाद(Language Department) पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाषा विवाद पर पूछे गए सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने झारखंड में भोजपुरी मगही और अंगिका का विरोध कर रहे मंत्री जगन्नाथ महतो का विरोध किया है साथ ही कड़े शब्दों में कहा है कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है हम उनका विरोध करते हैं। भोजपुरी समाज डरता नहीं है।
पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु

वहीं उन्होंने झारखंड में लंबे समय से भंग प्रदेश राजद कमेटी के गठन के सवाल पर कहा कि जल्द ही झारखंड में नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)पर रांची पुलिस का कड़ा पहरा
गौरतलब है कि झारखंड में भोजपुरी मगही और अंगिका को प्राथमिकता दिए जाने का लगातार विरोध झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कर रहे हैं जगन्नाथ महतो का कहना है कि झारखंड में क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए, ना की बाहरी भाषाओं का। मंत्री जगन्नाथ महतो के इस विरोध के बाद राज्य में एक बार फिर बाहरी भीतरी का विवाद खड़ा हो गया है।

















