bokaro-police.

जय मंगल कंट्रक्शन में डकैती करने वाले अपराधी गिरफ्तार , बोकारो पुलिस(bokaro police) की बड़ी सफलता

Share
Link copied

 bokaro-police.

आकाश शर्मा/ रिक्की राज

बोकारो पुलिस (bokaro police)ने बड़ी घटना को अंजाम देने वाले 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है घटना बोकारो जिले के सियालजोरी थाना के बंगड़िया ओपी क्षेत्र का है जहां तारीख 1ओर 2 अप्रैल के मध्य रात्रि की है जहां पर रेलवे का काम कर रही जय मंगल कंट्रक्शन में अपराध कर्मियों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था और उस घटना में 1टन 680 किलोग्राम पीतल लूटा गया था

धार्मिक नारे ( religious slogans)लगाने पर युवको को पीटा गाड़ी में आग लगा दी । रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट

इसी घटनाक्रम के अनुसंधान मैं पुलिस की छापेमारी टीम के द्वारा घटना का उद्भेदन किया गया जिसमें आठ अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की गई साथ ही घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वैन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया घटना की जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद लूट की गई सामग्री को चास में बेचने का प्रयास किया गया मगर रेलवे का माल होने के चलते नहीं बिक सका जिसे वे लोग कोलकाता ले गए

हाई कोर्ट ने डोभा घोटाला (SCAM)पर माँगा विस्तृत रिपोर्ट , मौखिक टिपण्णी पुलिस का काम क्या VIP के पीछे दौड़ना है

जिसके बाद इस कांड का अनुसंधान कर रही टीम को इसकी सूचना मिली और पुलिस टीम के द्वारा इन अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में 4 से 5 लोग अभी भी फरार हैं जिसमें मुख्य सरगना अजय मालाकार भी है इनमें एक अपराधी मानव कुमार अपराधिक घटना को अंजाम देने में पूर्व में भी जेल जा चुका है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow