डोभा निर्माण व कूप निर्माण में 40 हजार घुस लेते रोजगार सेवक को निगरानी ने दबोचा,भेजा गया जेल

Share
Link copied

वरिष्ठ सवांददाता चंद्रेश शर्मा

चतरा,18 दिसंबर। लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत के रोजगार सेवक सरफराज अहमद को आज हजारीबाग निगरानी की टीम ने 40 हजार रु रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रोजगार सेवक रिमी पंचायत के रिमी गांव के ग्रामीण रणधीर कुमार सिंह पिता नवल किशोर सिंह से डोभा निर्माण एवं कूप निर्माण में राशि ले रहा था। इस सम्बंध में भुक्तभोगी श्री सिंह ने हजारीबाग निगरानी के पास रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के पश्चात मामले का सत्यापन करते हुए निगरानी पुलिस उपाधीक्षक विजय शंकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक ने गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए बताया कि रोजगार सेवक पर भरष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग ने कांड संख्या 7/20 दिनांक 17 /12/20 पंजीकृत किया गया है। ज्ञात हो निगरानी की गिरफ्त में आया रोजगार सेवक सरफराज अहमद चतरा सदर थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय के बिंड मुहल्ला का रहनेवाला है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow