बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए सभी चौक-चौराहों पर अलाव की रहेगी व्यवस्था का निर्देश, 61 स्थानों पर जलाये जाएंगे अलाव.

देवघर, शौरभ सिन्हा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : जिले मे बढ़ते शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए शुक्रवार की शाम से अलाव जलाने के व्यवस्था शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुरू कर दी गई है। इस बाबत जानकारी देते हुए डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि शहर में 61 स्थानों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा देवघर जिला अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, देवघर नगर निगम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निदेश देते हुए कहा है कि इसमें किसी प्रकारी की कोताही न बरती जाय एवं स्वयं स्थल जांच करते हुए इसकी माॅनिटरिंग करें। साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ संबंधित अधिकारियों को को अपने-अपने क्षेत्रों में जलाए गए अलाव के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now