Author :
drishtinow
•
Edited by :
drishtinow
◷
Updated :
Wed, 27 Apr 2022 01:40 PM (IST)
NAGAR NIGAM
Ranchi : झारखण्ड में एक बार फिर जनता की पाकीट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कमरतोड़ महंगाई के बीच हेमंत सोरेन की सरकार ने होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। झारखंड में होल्डिंग टैक्स का निर्धारण अब सर्किल रेट के आधार पर होगा. मंगलवार को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है. हालांकि आचार संहिता के कारण कैबिनेट की बैठक की ब्रीफिंग नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक में कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है.
होल्डिंग टैक्स का प्रस्ताव नगर विकास विभाग द्वारा लाया गया, जिसमें झारखंड नगरपालिका संशोधन विधेयक 2021 शामिल है. इसमें रांची सहित राज्य के सभी शहरी निकायों में होल्डिंग टैक्स में 10 से 15% की बढ़ोतरी की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक अब नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स जमीन के सर्किल रेट के आधार पर तय होगा. बता दें कि अभी होल्डिंग टैक्स लेने का काम नगर निकायों में बंद है. यानि नगर निगम अब जब आपके घर होल्डिंग टैक्स के लिए एजेंट भेजेगा तो यद् रखिये आपके पाकिट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।