रघुवर दास को सपने में जेल दिख रहा है सरयू राय का ट्वीट RAGHUWAR VS SARYU ROY
आकाश शर्मा / रिक्की राज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!RAGHUWAR VS SARYU ROY
झारखण्ड में इनदिनों ट्विटर वॉर चल रहा है . नेता ट्वीट पे ट्वीट किये जा रहे है ऐसा लग रहा है की यहाँ राजनितिक दुश्मनी चरम पर है इसी दुश्मनी के बीच एक बार फिर सरयू ने रघुवर दस पर हमला बोला है उन्होंने टॉफी, टी- शर्ट घोटाले को लेकर रघुवर दास पर हमला किया है. रघुवर दास का नाम लिये बिना लिखा है की टॉफी- टी शर्ट घोटाले के अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा है. सरयू ने ट्विट किया कि पशुपालन घोटाला में हरियाणा से रांची स्कूटर और टेम्पो पर गाय और सांढ आये थे, जिसका उन्होंने खुलासा किया था. मामले में दर्जनों लोग सजा भुगत रहे हैं. वहीं टॉफी, टी-शर्ट घोटाला में लुधियाना से रांची टेम्पो पर 5 करोड़ की टी-शर्ट आयी है. अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा है और लगुए-भगुए सोशल मीडिया पर गलथेथरई कर रहे हैं.

















