धोनी के ऊपर की गई आपतिजनक टिप्पणी से लोग गुस्से में.

Share
Link copied

Team Drishti,

राँची : चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर के बीच खेले गए मैच में धोनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न होने से सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकियों से रांची के प्रशंसकों में आक्रोश है. रांची के प्रशंसकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

कोलकाता नाइट राइडर के खिलाफ मैच के दौरान बुधवार को 168 रन के आसान दिख रहे लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद कप्तान धोनी समेत सीएसके के कुछ बल्लेबाज फैंस की आलोचना का शिकार बने. वहीं इस हार के बाद धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित तौर पर धमकियां दी गईं. इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया. राजधानी के लोगों में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है. प्रशंसकों ने सरकार से ऐसी धमकी देने वाले शख्स पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर उनकी पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर धमकियां दी गईं हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी ने उसकी 5 साल की बेटी के साथ अभद्रता की बात लिखी है. इसके बाद से लोगों में आक्रोश है. लोग जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने आईटी सेल से भी जल्द से जल्द ऐसे लोगों को चिंहित कर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow