Rajrappa : भैरवी नदी उफान पर कई दुकानें डूबीं

Rajrappa : भैरवी नदी उफान पर कई दुकानें डूबीं

Share
Link copied

Rajrappa

देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में बारिश ने मचाया कोहराम।।।।

कई दर्जन फुल प्रसाद बेचने वालो की दुकानें भैरवी नदी में समाई।

झारखंड के रामगढ़ जिले में बारिश की कहर देखने को मिली, लगातार हो रहे 2 दिनों की बारिश ने देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में मचाया कोहराम। फुल प्रसाद बेचने वालो की झोपड़ीनुमा दुकानें नदी में समाई, तो वही भैरवी और दामोदर नदी उफान पर है। लगातार बारिश के कारण नदी की जलस्तर बढ़ जाने से रजरप्पा मंदिर जाने वाली भैरवी नदी पर बनी छिलका पुल के ऊपर से नदी की पानी बह रही है।
झारखंड के रामगढ़ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है।

छिलका पूल रामगढ़ और गोला को जोड़ने वाली पूल है। दर्जनों झोपड़ी नुमा प्रसाद की दुकानें बह चुकी हैं अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है, पानी का जलस्तर बढ़ता चला जा रहा है न्यास समिति ने श्रद्धालुओ निवेदन किया है कि पानी की तरफ नहीं जाएं।।।
मंदिर न्यास समिति के छोटू पांडे ने बताया कि पानी का जलस्तर जब बढ़ता है तो बहुत तेज हो जाता है हमारे पूर्वजों का मानना है कि दो नदियों के संगम स्थल पर यह मंदिर विराजमान है हर वर्ष यह जलस्तर बढ़ता है और मां भगवती के चरण स्पर्श कर लौट जाता है बहुत सारे दुकानदार नदी के किनारे अपना दुकान लगाए थे निश्चित तौर पर पूरा बह गया है दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो गया हैll

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow