POLICE

जमशेदपुर पुलिस (POLICE) ने लूटकांड का खुलासा , पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share
Link copied

 

झारखण्ड में पुलिस  (POLICE) ने लूटकांड का उद्भेदन कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी है। दरअसल जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) मे घटित दो बड़ी डकैती और लूट की घटनाओं का जिला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उलीडीह थाना क्षेत्र में गत 18 अगस्त 2022 को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साढ़े 33 लाख नगद व दो किलो सोना (GOLD)और 14 फरवरी 22 को बिष्टुपुर के एक ज्वेलर्स शॉप में 32 लाख की लूट हो गई थी। इस दोनों ही घटना को गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया था पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक कंटेनर का चालक भी है। बंगाल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कंटेनर को भी जप्त कर लिया है।

लूटी हुई राशि के साथ तीन अपराधी छोड़ चुके हैं देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना में शामिल एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था 2 सदस्य अभी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले का मास्टर माइंड बिहार के बेउर जेल में बंद है। घटना में लूटी हुई राशि के साथ तीन अपराधी भारत देश छोड़ चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है साथ ही लूटी गई राशि व सोना को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के गिरफ्त मे आये अपराधी का नाम भागवत ठाकुर और खगेन्द्र नारायण सिंह उर्फ़ सोनू है, दोनों ही बिहार के निवासी है, पुलिस ने इस लूट कांड मे 5950 रूपए, एक कन्टेनर, दो मोबाईल और दो बाईक बरामद किया है, जिले के एसएसपी ने कहा की इस अपराध मे संलिप्त तीन अपराधी अभी फरार है जिसमे दो अपराधी लुटे हुए सामानो के साथ देश के बाहर चले गए हैँ, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास जारी है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow