ATTACK IN POLICE

जमशेदपुर छेड़खानी की जाँच करने गयी पुलिस पर हमला ( ATTACK IN POLICE ) एएसआई को पत्थर से सर को बुरी तरह कुचल दिया है।

ATTACK IN POLICE 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखण्ड में अपराधी बेलगाम है इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गयी है की ये पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते है। ऐसा ही मामला झारखण्ड की औधोगिक राजधानी जमशेदपुर में हुआ है। बताया जाता है की जमशेदपुर में देर रात सोनारी थाना के पांडे कॉलोनी में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया , जिसमें ASI सुमित कुमार घायल हो गये। अपराधियों ने सुमित कुमार को पत्थर से कूचकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वही एक दूसरे जवान को भी चोट लगी है जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। बताया जा रहा है, कि अपराधियों ने एएसआई पर पत्थर और बोल्डर से हमला कर सर को बुरी तरह कुचल दिया है। उधर मामले की सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी मामले की जांच में जुट गए हैं। वही डीएसपी कमल किशोर सिंह टीएमएच पहुंचकर जवान का हालचाल जाना घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

खबर है की पांडे कॉलोनी की एक महिला को अक्सर काली नामक युवक छेड़खानी करने पहुंचता था। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की थी। इसकी सूचना पर देर रात ASI सुमित कुमार दल- बल के साथ पांडे कॉलोनी पहुंचे, और अड्डाबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। लौटने के क्रम में 4- 5 की संख्या में युवकों ने एएसआई पर हमला कर दिया। जिसमें एएसआई के एक अन्य जवान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Share via
Share via