vhp

VHP हितचिंतक अभियान में समाज के सभी जाति, मत, पंथ, संप्रदाय के जोड़ें जाएंगे 5 लाख हिंदू  वीरेंद्र विमल

VHP
रांची। 6 नवंबर से प्रारंभ होने वाले हितचिंतक अभियान पखवाड़े में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 लाख हिन्दूओं को जोड़े जायेंगे । 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे, इसके निमित्त षष्टिपूर्ती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु झारखंड में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे यह बात विहिप के पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने प्रेस वार्ता में बताया।
उन्होंने बताया अभियान में कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज में सभी प्रकार के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा तथा विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के ख्याति प्राप्त लोगों को जोड़े जाएंगे।
उन्होंने कहा हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जनसेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक कमजोर समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है तथा मतांतरण व जिहाद गतिविधि रोकने एवं परावर्तन (घर वापसी) का कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समाज आगे आए, ऐसा विचार रखा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के 1 लाख 25 हजार परिवार को बनाएंगे विहिप हितचिंतक ~डॉ० बिरेंन्द्र साहु

प्रांत मंत्री डॉ०बिरेन्द्र साहु ने बताया हितचिंतक अभियान के तहत झारखंड के 3500 पंचायतों के 20 हजार गांव में 1 लाख 25 हजार परिवार के 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाया जाएगा। इस अभियान में 100 से अधिक पूर्णकालिक, 9000 से अधिक कार्यकर्ता एवं समर्थक तथा 3500 पंचायत स्तर में टोली के साथ अभियान पूर्ण करेंगे।अभियान टोली के साथ ₹20 का कूपन होगा जिसे देकर हितचिंतक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा सबल समाज खड़ा करने के निमित्त प्रत्येक 3 वर्ष में विश्व हिंदू परिषद का हिचिंतक अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया हितचिंतक अभियान के प्रांत संयोजक मनोज पोद्दार एवं प्रांत सहसंयोजक रंगनाथ महतो एवं दीपक ठाकुर होंगे।

6 एवं 13 नवंबर को चलेगा हितचिंतक महाअभियान~ मनोज पोद्दार

हितचिंतक अभियान प्रांत संयोजक मनोज पोद्दार ने बताया कि झारखंड में 6 नवंबर एवं 13 नवंबर को हितचिंतक महाअभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक समय देते हुए कम से कम 50 घर संपर्क एवं 200 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Share via
Share via