CISF

धनबाद में कोयला तस्करो का हौसला बुलंद CISF के जवानो पर किया हमला छह जवान घायल

Share
Link copied

CISF

झारखण्ड में कोयला तस्करी कौन नहीं जनता है ? इस तस्करी के करोडो रूपये की काली कमाई हो रही है इस कलाई कमाई के हिस्से में कौन कौन आता है उसकी रिपोर्ट भी कई बार CID ने भेजा है लेकिन सभी कागजो में ही रह जाता है कोई कार्यवाही नहीं होती है इसलिए कोयला तस्करो के हौसले बुलंद होते जा रहे है तभी तो बीते गुरुवार को धनबाद जिले में CISF पर कोयला चोरों के हमला में दो इंस्पेक्टर समेत छह जवान घायल हो गए. वहीं शुक्रवार की रात बालू तस्करों की धरपकड़ के लिए गए गोविंदपुर के CO रामजी वर्मा पर तस्‍करों ने हमला बोल दिया.

 

धंधेबाजों ने सीओ, उनके चालक व पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. उनकी गाड़ी पर भी पथराव कर दिया. किसी तरह सीओ और उनके उनके सुरक्षाकर्मियों ने चालक की ससुराल में छिप कर जान बचाई. चालक की ससुराल उसी गांव में है. बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरवाअड्डा और राजगंज थाने की पुलिस ने सीओ व सुरक्षाकर्मियों को गांव से सुरक्षित निकाला. बावल के बीच धंधेबाज सीओ द्वारा जब्त गाड़ियों को लेकर भाग गए. सूचना पाकर एसडीओ भी घटनास्थल के लिए देर रात निकले, पर जब पता चला कि सीओ को मुक्त करा लिया गया है तो वह बरवाअड्डा थाने में रुक गए. शुक्रवार आधी रात के बाद से अहले सुबह तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई बरवाअड्डा थाने में की गई.

.

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow