Rape with tribal girl of Paharia caste

सद्दाम पर पहाड़िया जाती के आदिवासी लड़की से दुष्कर्म (RAPE) का आरोप , प्राथमिकी दर्ज 10 हजार का प्रलोभन देकर दिल्ली ले गया था, पीड़िता जान बचाकर भागी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rape with tribal girl of Paharia caste

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया है की दिल्ली में काम दिलाने के नाम पर पहाड़िया जाती की नाबालिग से दुष्कर्म किया है। यह आरोप सद्दाम नामक युवक पर है। बताया जाता है की आरोपी सद्दाम तीन पहाड़ी का रहने वाला है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही है की पीड़िता मौका देकर दिल्ली स्थित अपने रूम से निकली और भाग कर ट्रेन से रांची पहुंची। इसके बाद रेलवे पुलिस की मदद से एएचटीयू थाना पहुंची है। इस मामले में आरोपी सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

खबर है की आरोपी सद्दाम ने 10 हजार रूपये का प्रलोभन देकर पीड़िता को दिल्ली ले गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 1 माह पूर्व बेदा पहाड़िया और सद्दाम नामक युवक घर आया और दिल्ली में काम दिलवाने का प्रलोभन देकर बोलेरो गाड़ी से रेलवे स्टेशन ले गया। पीड़िता ने बताया है की सदाम ने कई अन्य लड़कियों को दिल्ली ले गया था और शुकुरपुर में एक रूम में रखा था।

आरोप है की सद्दाम शराब के नशे में मेरे रूम में आया और मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद से हर दिन जबरन दुष्कर्म करने लगा। फिर एक दिन मौका देखकर रूम में रहने वाले कुछ लड़के और लड़की के साथ भागकर दिल्ली स्टेशन पहुंची और बिना टिकट के रांची ट्रेन में बैठकर रांची पहुंची है। इसके बाद रांची स्टेशन में रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की माँ रांची पहुंच चुकी है CWC में अपना बयां दर्ज करवाने के बाद पीड़िता को घर ले जाने की प्रिक्रिया की जाएगी फ़िलहाल पीड़िता रांची के प्रेमाश्रय में रखी गयी है।

Share via
Share via