HEMANT SOREN

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (HEMANT SOREN) दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया

Share
Link copied

 

मंत्रमुग्ध कर गया झारखण्ड का पारम्परिक कला HEMANT SOREN

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा

जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज अतिथि के रूप में आया हूं
झारखण्ड एक खूबसूरत प्रदेश है, आप सभी का हार्दिक स्वागत
 हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

रांची/दिल्ली

देशवासी झारखण्ड आएं। झारखण्ड में आप सभी का स्वागत है। यहां आकर देखिए झारखण्ड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी। ये बातें मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखण्ड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

झारखण्ड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहें हैं

मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखण्ड के लिए गौरव की बात है। आज झारखण्ड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और आज जहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है। हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है, जिसके बल पर वह अपनी पहचान बनाता है, जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज वहां अतिथि के रूप में आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

कलाकारों का हौसला बढ़ाया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखण्ड दिवस समारोह में पाईका, पंच-परगनिया, मुण्डारी, मानभूम छऊ, नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखण्ड के कलाकारों ने सबका मन मोहा। एक ओर जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, वहीं झारखण्ड के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की।

झारखण्ड के स्टॉल का किया अवलोकन

झारखण्ड दिवस समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखण्ड पवेलियन का परिभ्रमण किया और मेले में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि, पशुपालन विभाग का जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, ऊर्जा विभाग का जरेडा स्टाल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में विशेष रूची दिखाई। मुख्यमंत्री के साथ, मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow