CHAIBASA : अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार

CHAIBASA : अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार

Share
Link copied

 

CHAIBASA : चाईबासा जिले के मझारी थाना क्षेत्र के सिदमा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रसाय सिंकु,  सुशील जामुदा, सुष्मीता बेहरा, और पार्वती बेहरा शामिल है।

इनके पास एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 22 मई को मझारी थाना क्षेत्र के सिदमा गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों जगदीश रजक, शरदा देवी और राज रजक की जमीन विवाद को लेकर अपहरण कर लिया गया था।

इसके बाद तीनों जगदीश की पत्नी और पोता की हत्या कर दी गयी। आरोप पड़ोस के ही विकास बेहरा पर लगा था। मामले की गंभीरता को लेकर एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि विकास बेहरा अपने पूरे परिवार के साथ ओडि़सा और छत्तीगढ़ में जगह बदल कर रह रहा है। सूचना के बाद घटना को अंजाम देने वाले विकास बेहरा के पांच सहयोगी को गिरफ्तार किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow